Breaking News

पेड़ काट रहे मजदूर की पेड़ पर से गिरकर हुई मौत


वैशाली बिदुपुर संवाददाता अभिनय कुमार की रीपोर्ट 

बिदुपुर थाने के गुरमिशमा गांव मे पेड़ काटते हुए मजदूर पेड़ पर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना शुक्रवार के अपराह्न चार पांच बजे की हुई बताई गयी है। मृतक पचास वर्षीय पन्नालाल भगत खजबत्ता गांव के विशुन पासवान का पुत्र बताया गया था। स्व भगत मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी।  पेड़ कटवाने वाले व्यापारी घटना होते ही भाग गए। 

मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर पनसल्ला के पास का किसी लकड़ी के कारोबारी ने गुरमिशमा गांव मे एक सेमल का पेड़ खरीदा था जिसे मजदूर लगवाकर शुक्रवार को कटवा रहा था। पन्ना लाल भगत सेमल के पेड़ पर काफी ऊंचाई पर चढ़कर काट रहा था कि अचानक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद व्यापारी भाग गए। घटना पर जुटे लोगो मे से कुछ ने पुलिस को सूचना देने से मना किया ताकि गरीब मजदूर को कुछ मुआवजा दिलाया जाय। समाचार लिखें जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!