प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वैशाली: पातेपुर बीआरसी भवन परिसर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक डाक्टर नथुनी साह, पूर्व बीआरपी चंदेश्वर राय, एवं मोहम्मद नशीम अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व संकुल समन्वयक झुनीलाल पंकज, लेखापाल सिकन्दर कुमार, शिक्षक लालदेव पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विनोद पासवान एवं मनोज कुमार मनोज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के चयनित छात्र छात्राएं एवं नामित शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में चयनित छात्र छात्राओं ने पेंटिंग,आशु भाषण,क्रास वर्ड, स्पेलिंग, निबंध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी मेघा-प्रतिभा से शिक्षक, उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा देखकर उपस्थित शिक्षकों के द्वारा तालियां बजाकर छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की hu गई।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!