Breaking News

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत


वैशाली:
हाजीपुर के आर एन कॉलेज में जिला स्तरीय 30वी बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन साइंस फॉर सोसायटी के तत्वाधान में किया गया।इस कांग्रेस की अध्यक्षता डॉ नवल किशोर शर्मा ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आर एन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रवि कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान की अहम भूमिका होती है। 

एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व साइंस फॉर सोसाइटी के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ सत्येंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक महान शिल्पी होते है जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को तरास कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाते है।विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50 प्रदर्शित मॉडल को इस बाल विज्ञान कांग्रेस में मौजूद निर्णायक मंडल के सदस्य एन एन कालेज सिंघाड़ा के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह,आर एन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ प्रियंका एवम डॉ नीतू ने मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के बाद चयनित छात्र छात्राओं को साइंस फॉर सोसाइटी के तरफ से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुप्रिया, नीलिमा, शिखा गुप्ता, शारदा कुमारी,अजीत,प्रमेंद्र ने अपने प्रोजेक्ट से सबंधित सुझाव दिए।

एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह ने बताया कि चयनित छात्र छात्राओं को अपने अपने प्रोजेक्ट के साथ राज्य में होने वाली प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

चयनित छात्र छात्राओं में हाई स्कूल कर्णपुरा के मोहम्मद मिराज, हाई स्कूल पानापुर धरमपुर की दीपा कुमारी, आर एन हाई स्कूल बिदूपुर के आदित्य राज, लालगंज हाई स्कूल की खुशी कुमारी, हाई स्कूल पानापुर की हैरी चावला, संत जोसेफ सिंघाड़ा के यशश्वी कुमार, मीनापुर स्कूल की ख्वालिश राज और बलवा क्यारी की प्रिया कुमारी नाम है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रूबी के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!