Breaking News

इनरवा में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,पसरा मौत


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

 मैनाटाड़: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार के अहले सुबह हो गयी। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार के हनुमान गली की समीप का है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के अहले सुबह रामजी साह का 26 वर्षीय पुत्र भरत साह किसी काम से घर से बाहर निकला। उसी दौरान रास्ते मे कीचड़ होने के कारण कृष्णा साह के घर के खिड़की को पकड़कर कीचड़ को पार करना चाहा। तब तक खिड़की मे करंट प्रवाह हो रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। अगल-बगल के लोगों की नजर जब तक भरत साह के उपर पड़ती तब तक भरत साह मौत के मुंह में समा चुका था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे चित्कार मच गया। मृतक भरत साह की शादी आज से 7 वर्ष पूर्व हुई थी। तथा उसे दो बेटे और एक बेटी भी है। वहीं भारत साह के असामायिक मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।इधर उप मुखिया आनंद मिश्रा ने इस घटना पर दुःख जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!