Breaking News

श्रद्धा के साथ हुई कलश स्थापना, मंत्रोच्चारण से गूंजे मां भगवती के मंदिर


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटांड़: वैदिक मंत्रोच्चारण एवं देवी के जयघोष के साथ ही सोमवार से शारदीय नवरात्र श्रद्धा भक्ति से शुरू हुई। प्रखंड मुख्यालय, पिड़ारी, इनरवा, बास्ठा,मर्जदवा, बिरंची, धोखराहा, रामपुर, बेलवाडीह माई स्थान, पुरुषोत्तमपुर,भंटाटांड,धोखराहा कॉलोनी आदि जगहों पर मां भगवती की पूजा अर्चना शुरू हुई। माता दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण हाथों में धूप, अगरबत्ती, फूल, अक्षत, चंदन, नारियल, चुनरी, फल आदि पूजा सामग्री लेकर मां के दरबार में पहुंच गये। अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु मां के चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर आचार्य राजेश पांडेय और सुनील मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि की श्रद्धा पूर्वक आराधना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख शांति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। दुर्गा पूजा विशुद्ध रूप से नारी सम्मान का प्रतीक है। जय माता दी का उद्घोष हमारे महान संस्कृति को दर्शाता है। उधर दुर्गा पूजा को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को ले बीडीओ पंकज कुमार, सीओ कुमार राजीव रंजन, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार,इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार,भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, मानपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी और पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने को ले पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!