Breaking News

पंडित दीनदयालदयाल उपाध्यायजी के आदर्शों को आत्मसात करने पर दिया गया बल


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटाड़: रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनाटाड़ उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया । पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल ने दीनदयाल जी के जीवन काल पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पंडित जी के आदर्शों का पालन करते हुए पार्टी संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ऐसे युगद्रष्टा थे। जिन्होंने देश को एक ऐसी विचारधारा देने का काम किया। 

जिसका मूल उदेश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करना हो। पंडित जी ने देश को एकात्म मानव दर्शन दिया जिसमें व्यक्ति से समष्टि तक सभी के हित समाहित हैं।ऐसे महान विचारक व राष्ट्रसेवक हमारे देश के लिए धरोहर हैं। पंडित दीनदयालदयाल उपाध्याय की जयंती मनाना तभी सफल होगा।जब हमलोग उनके आदर्शों पर चलें। मौके पर वृक्षारोपण कार्य भी किया गया।इस अवसर पर डॉ धनंजय त्रिपाठी, आचार्य राजेश पांडेय,शर्मानंद तिवारी, संतोष यादव, सुनील कुमार, पप्पु सहनी सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!