Breaking News

स्तरीय तरंग उत्सव प्रतियोगिता 2022 का किया गया आयोजन


वैशाली: 
सहदेई बुजुर्ग - शनिवार को सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय के परिसर में प्रखंड स्तरीय तरंग उत्सव प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया।तरंग उत्सव प्रतियोगिता में वर्ग 8 से 8 एवं 9 से 12 के लिए सामान्य ज्ञान क्विज, पेंटिंग, निबंध, स्पेलिंग बी, क्रॉस वर्ड,आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।तरंग उत्सव प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डा०मो० इस्माइल अंसारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद के माध्यम से भी बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है।उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान समय में खेल के माध्यम से भी अपने करियर को नई बुलंदी तक पहुंचाया जा सकता है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाता है।साथ ही यह हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होता है।

वर्ग 6 से 8 के लिए आयोजित प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोहियार की राखी कुमारी ने,पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर तहसील कचहरी के आदित्य कुमार ने,निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरायधनेश की नैना कुमारी ने,स्पेलिंग बी में मध्य विद्यालय सुलतानपुर की शिखा कुमारी ने,क्रॉसवर्ड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर तहसील कचहरी की नेहा कुमारी एवं आशुभाषण में मध्य विद्यालय सुलतानपुर की निक्की कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही 9 से 12 वर्ग के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के आदित्य कुमार ने,स्पेलिंग बी में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग की नंदनी कुमारी ने,आशु भाषण में गांधी उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग की साक्षी कुमारी ने,निबंध प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के किशन आनंद ने एवं क्विज प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के श्वेता कुमारी,प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में राजीव रंजन,संदीप प्रकाश,रमेश कुमार,सतीश कुमार, सुधीर कुमार, कृष्णा पासवान शामिल रहे।इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ अनिल कुमार, सतीश कुमार, वशिष्ठ कुमार, नंदन कुमार चंदन, मो०गयासुद्दीन, नवीन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,राम प्रताप राय, विनोद राय, शिव कुमार, रमेश कुमार पंडित राम भरोस ठाकुर, दिनेश साह, चंचल कुमारी, कल्पना कुमारी, लेखपाल रंजीत कुमार, अरुण कुमार चौधरी, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!