Breaking News

राघोपुर एवं पातेपुर प्रखंड में जन सुराज अभियान समिति का हुआ गठन

  • गांधी आश्रम भितिहरवा से 2 अक्तूबर से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा में शामिल होने को लेकर चर्चा


हाजीपुर
(वैशाली)जिले के पातेपुर प्रखंड में हुए जन सुराज अभियान समिति की अध्यक्षता सकलदेव पासवान (पूर्व आईपीएस) ने की।जन सुराज अभियान की पातेपुर समिति में कुल 41 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।आम सभा में ध्वनिमत से राजदेव ठाकुर को पातेपुर प्रखंड का समन्वयक चुना गया।समिति में सकलदेव पासवान (पूर्व आईपीएस), अवधेश पासवान, विनोद साह, सिंदेश्वर सिंह, चन्देश्वर पासवान, नरेश सहनी, राजेश पासवान, लक्ष्मी पासवान, ग़ुलाम नबी, मंजर आलम, प्रह्लाद , सुरेंद्र सहनी, शिवचंद्र माँझी, शम्भु प्रसाद चौधरी, हरदेव कुमार सिंह, मोहम्मद फारूक अंसारी, मोहम्मद आरिफ़, गरीब नाथ आलोक, शिवचंद्र महतो, शब्बीर अहमद, राम प्रवेश राए, मोहम्मद शमशुद्दीन, सकलदीप राम सहित प्रखंड के अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया।जन सुराज अभियान के तहत वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में भी लोकतांत्रिक तरीके से राघोपुर प्रखंड समिति के सभी सदस्यों का चयन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सभी नामों का चयन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राय ने की एवं सभा में सर्वसम्मिति से मिथलेश राय एवं रविंद्र राय को प्रखंड समिति के समन्वयक के रूप में चुने गए।जन सुराज अभियान से जुड़े जेपी सेनानी चंद्र देव, राम नारायण राजकुमार राय उर्फ़ आला राय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समिति के चयनित समन्वयकों एवं सदस्यों का स्वागत किया।दोनों प्रखंड की सभाओं में मौजूद लोगों ने जन सुराज अभियान समिति के नव निर्वाचित समन्वयकों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान संभव नहीं है। जन सुराज अभियान से निरंतर हर वर्ग के लोग जुड़ते जा रहे हैं।समर्थन बढ़ता जा रहा है।लोग स्वेच्छा से और बिहार की बेहतरी के लिए इस अभियान से जुड़ रहे हैं।समिति के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि 2 अक्तूबर को गांधी आश्रम भितिहरवा (पश्चिम चंपारण) से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे एवं इस अभियान की सफलता के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!