एन आई ए की टीम ने की लगातार सात घंटे की छापेमारी, बोले किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं किया जा सकता
वैशाली: कटहरा ओ पी क्षेत्र के तालसेहान गांव में एन आई ए की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार को अहले सुबह में मो रेयाज अहमद के आवास पर लगभग सात घंटे चली छापामारी। जबकि मो रेयाज अहमद के घर को पुलिस घेरे हुए था। उसके घर में एन आई ए की टीम लगातार सात घंटे छापेमारी करते हुए कटहरा ओ पी परिसर पहुंची। जहां कटहरा ओ पी अध्यक्ष फेराज हुसैन के साथ लगभग एक घंटे बातचीत करने के बाद पटना के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान मीडिया ने एन आई ए की टीम शामिल से मामले से संबंधी जानकारी पुछे जाने पर बताया कि इससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी विभागीय आदेशानुसार शेयर नहीं किया जा सकता।
जानकार सूत्रों के अनुसार मो. रेयाज अहमद विभिन्न संगठन जैसे पीएफआई, एसडीपीआई के माध्यम से क्षेत्र में पांव फैला फैलाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को संगठन से जोड़कर वर्ष 2011 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से चुनाव लड़ा। चुनाव हारने बाद भी संगठन की गतिविधि नहीं छोड़ी। उसी वर्ष में अपने गांव तालसेहान( छोटकी छपड़ा ) स्थित मदरसा व शमशान की भूमि विवाद खड़ा करने में अहम भूमिका निभाया था। वहीं करीब तीन वर्ष गांव के मस्जिद के पास रास्ता विवाद में बगलगीर मो. नसीम को मारपीट किया था। बताया जाता है कि वह यहां पुस्तैनी नहीं बल्कि ननिहाली भूमि पर वर्षो से रह रहा है। वह कई बार तालसेहान गांव स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक संगठन के नाम पर बच्चों के बैग बांटकर सहानुभूति ली थी। एवं संगठन का स्थापना दिवस मनाते हुए देशविरोधी गतिविधि के तहत झंडा लगाते हुए नारे लगाए थे। सबकुछ जानते हुए सामाजिक संगठन मानकर प्रशासन चुपकी लगाए रखी और मो रेयाज अहमद का घर से बराबर अनुपस्थिति रहने की भी जानकार बताते हैं। वहीं कुछ लोग मो रेयाज अहमद में काफी सुधार होने समाजिक कार्य करने में अभिरुचि की बात कही जा रही थी। इसी दौरान पटना के फुलवारी शरीफ की घटना से नाम जुड़कर सामने आया था। उसी को लेकर गुरुवार को अहले सुबह में एन आई ए की टीम छापेमारी में जुट गई थी। जहां मो रेयाज अहमद मौके से फरार हो गया। उसके पत्नी से गहन पूछताछ की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!