पूर्व सांसद एवं विधायिका ने प्रखंड अध्यक्षों से मिलकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
सहदेई बुजुर्ग/महनार - महनार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंदाहा,महनार प्रखंड एवं महनार नगर के नवनिर्वाचित राजद प्रखंड अध्यक्षों से महनार की विधायक बिना सिंह एवं पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।इस संबंध में बताया गया कि महनार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर,महनार प्रखंड अध्यक्ष शशिनाथ राय,महनार नगर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अंसारी से महनार की विधायक बिना सिंह एवं पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने अपने आवास पर मुलाकात किया।सभी निर्विरोध नवनिर्वाचित होने बाले अध्यक्षों से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया।इस दौरान पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष राजद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।विधायक बिना सिंह ने कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ राजद की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे।उन्होंने उम्मीद जताया इससे पार्टी संगठन और मजबूत होगा।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!