Breaking News

देवीलाल ज्वेलर्स लूटकांड का अभियुक्त मां-बहन के साथ गिरफ्तार


मोतिहारी:
चकिया में केसरिया रोड के देवीलाल  ज्वेलर्स में इस साल 25 मई को हुई ज्वेलरी लूटकांड का मुख्य अभियुक्त अपनी मां और बहन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूटेरा साहेबगंज के वासुदेवपुर वृत वार्ड आठ का निवासी  मो आशिक मंसूरी पिता स्व जलालूद्दीन मंसूरी बताया जाता है‌। पुलिस ने उसकी मां सायरा और बहन नेहा खातुन को भी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।उन पर मादक पदार्थ (गांजा)  रखने का और उसका व्यापार करने का भी आरोप है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आर एस शरत ने बताया कि आशिक ने गिरफ्तारी के बाद लूट का सामान अपनी मां और बहन के पास होने की बात कही थी। उन दोनों के पास से दो किलो दो सौ ग्राम चांदी, साढ़े तीन सौ ग्राम सोना तथा एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। घटना को लेकर तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। ज्ञात हो कि घटना में लूटेरों द्वारा देवीलाल प्रसाद के दो पुत्रों को गोली मारकर 7 किलो सोना और 50 किलो चांदी लूट ली थे। घटना के सीसीटीवी फुटेज में मो आशिक लूट करते साफ तौर पर चिन्हित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!