सजधज कर तैयार हुआ घाट कल पड़ेगा पहला अर्ध्य
दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तलाब एवं नदियों पर महापर्व छठ पर सूर्य उपासना के लिए सज-धज कर तैयार हो गए हैं। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। खरना का प्रसाद सायंकाल में लोगों ने ग्रहण किए। शुक्रवार की व्रती अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस संबंध में प्रशासन ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही घाटों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को इसका सख्ती पालन करने का आदेश जारी किया गया है। वही प्रखंड के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक सूर्य मंदिर पंच मंदिर को बहुत की सुंदर रूप में सजाया गया है। साथ ही जय बजरंग छठ समिति के द्वारा छठ व्रत रखने वाले के लिए एवं उनके परिजनों के लिए खाना, रहना ,बच्चों के लिए दूध, चाय ,पानी अनेक प्रकार की व्यवस्था की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!