अपहरण और छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार
वैशाली: महुआ पुलिस ने अपहरण और छेड़खानी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने नाटकीय ढंग से की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि छेड़खानी और अपहरण मामले में महुआ थाने के मुकुंदपुर पहाड़ टोला निवासी पति पत्नी मो अशफाक और रोशन खातून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त व्यक्ति पर अपहरण और छेड़खानी सहित संगीन मामले दर्ज थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!