48 घण्टे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह निकाला गया भव्य कलश शोभा यात्रा
वैशाली: बिदुपुर प्रखण्ड अंतर्गत मधुरापुर भिंडा के प्रांगण अलकापुरी धाम में 48 घण्टे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।यज्ञ स्थल से भक्तगण सुबह में कलश लेकर मधुरापुर सतिहारा घाट पर पहुंचकर गंगा नदी में स्नान कर नए वस्त्र धारण किये।गंगा नदी तट पर यज्ञ के पुरोहित आमोद झा ने पूजन विधि पूर्वक कराये।वही सभी देवी देवताओं को मंत्रोच्चार के साथ आह्वाहन किया गया।इसके बाद भक्तगण कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर पंक्तिबद्ध होकर रवाना हुए।
भक्तों के द्वारा भगवान की जयकार लगाते हुए नाचते गाते झूमते हुए भक्तिमय वातावरण से हर्षोल्लास से झूमे ।भक्तगण यज्ञ स्थल पर नयाटोला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुचकर कलश को पंक्ति में रखे।
यज्ञ मंडप में नव ग्रह पूजन,गणेश गौरी पूजन आदि कराने के बाद 48 घण्टे का अखंड कीर्तन प्रारम्भ हुए।इस अवसर पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष हरेराम सिंह,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह,यजमान शिवजी सिंह एवम सरिता देवी,यज्ञ कमिटी के सदस्य जितेंद्र सिंह,संजय सिंह,भोला सिंह,धनन्जय सिंह,विनोद सिंह,बासकित सिंह,पंकज सिंह,बीजेपी मंडल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!