दहेज के लिए महिला की हत्या का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल
रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार
मैनाटाड़: भंगहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेढ़वा गांव में दहेज के लिए महिला की गयी हत्या के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेढवा गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या करने के मामले मे फरार चल रहे आरोपी ससुर भरत महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को मृतक महिला गौदम देवी के पिता गोपाल महतो के आवेदन पर पति रामबाबू महतो और ससुर भरत महतो के ऊपर प्रताड़ित करने व दहेज के लिए हत्या करने के आरोप मे केस दर्ज किया गया था। इसके उपरांत कार्रवाई करते हुए ससुर भरत महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे पति रामबाबू महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!