Breaking News

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर 30 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों की गई नियुक्ति


वैशाली:
सहदेई बुजुर्ग-दूर्गा पूजा को सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मनाने को लेकर 30 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पूजा के दौरान असामाजिक, शरारती तथा उपद्रवी तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिकता भड़काने का प्रयास किया जाता है, जिससे विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। दूर्गा पूजा, दशहारा त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। देसरी थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी, पुलिस पदाधिकारी सौरभलता, महावीर मंदिर देसरी पर प्रकाश कुमार, उफरौल चौक पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रौशन वर्मा, पुलिस पदाधिकारी  पूजा सिन्हा, गाजीपुर हाट पर अभियंता अरुण कुमार, पुलिस पदाधिकारी कुमार नीरव, नयागांव पश्चिमी में  नंदकिशोर वर्मा कनीय अभियंता आरडब्ल्यूडी,  सुलतानपुर में कृषि समन्वयक जयप्रकाश कुमार,मुरौवतपुर में कृषि समन्वयक कुशेश्वर सिंह, पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, चांदपुरा चौक पर योगेंद्र प्रसाद सिंह अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी प्रिया कुमारी, गांधी चौक पर अमर कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी श्याम कुमार, बिलट चौक पर अभिषेक कुमार पाठक प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अमरजीत यादव, धर्मपुर चौक पर सुनील कुमार कनीय अभियंता सहदेई बुजुर्ग, पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, आजमपुर में अभिनव राज राजस्व पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी श्याम चरण बाबरा, सहदेई ओपी क्षेत्र के शेखोपुर में दुर्गा मंदिर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. मो. इस्माइल अंसारी के साथ पुलिस पदाधिकारी रचियता  भारती, सलेमपुर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेशचंद्र राय, चकेयाज में रंजीत ठाकुर, कुम्हरकोल बुजुर्ग में मो. खुर्शीद आलम, पुलिस पदाधिकारी मीता कुमारी, महमदपुर पोहियारी में नरेंद्र प्रसाद प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बाजीतपुर चकस्तूरी में  हरिहर नाथ पाठक राजस्व पदाधिकारी सहदेई बुजुर्ग,  महावीर चौक पर रमेश कुमार अंचलाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी सुरेश राम, सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास राजेंद्र कुमार राजू कनीय अभियंता मनरेगा के साथ पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह,  सहदेई बुजुर्ग रामगंज में पुष्पक कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी नवनीत कुमार सिंह, पहाड़पुर तोई में नागमणि कुमार कृषि समन्वयक, फतेहपुर बुजुर्ग में संजय कुमार सिंह कृषि समन्वयक, चकजमाल में पूर्वेन्दू  शेखर राय कृषि समन्वयक, बाजीतपुर डुमरी में सुशांत कुमार रंजन कृषि समन्वयक, चैनपुर बघेल में दिलीप कुमार सिंह कृषि समन्वयक, सराय धनेश में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देसरी, पोहियार में चंद्रशेखर कुमार प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जंदाहा,सलहा में मनोज कुमार सिंह कृषि समन्वयक जंदाहा, बाजीतपुर काली स्थान के पास सुजीत कुमार कनीय अभियंता मनरेगा जंदाहा के साथ पुलिस पदाधिकारी  मो. रहम्तुल्ला, रामपुर बघेल में राजीव कुमार रंजन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी  की नियुक्ति की  गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!