तहसील में हो रहा है भ्रष्टाचार
सदर तहसील में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है...
चंदौली - ब्यूरो चीफ नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट
चंदौली - सदर तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश है कि सरकारी दफ्तरों में जीरो टोलरेंस पर काम किया जाए। उनकी तमाम सख्ती के बावजूद भी सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील सदर में खुलेआम भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। तहसील और थाने पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में बदनाम हैं, लेकिन इस तरह के मामलों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। ऐसा तब है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाम कस रखी हैं। फिर भी तहसीलों में भ्रष्टाचार फलफूल रहा हैं। आखिर इस भ्रष्टाचार पर लगाम क्यों नहीं लग रही हैं।
तहसील स्तर पर क्लर्क, लेखपाल और अमीनों पर उंगली उठती रही हैं। लेखपाल स्तर पर भी फाइलों को रोका जाता हैं। एक नहीं, बल्कि बहुत सारे ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। तहसील के भ्रष्टाचार पर शासन अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। इससे प्रशासन की भी खासी किरकिरी हो रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!