लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न
वैशाली: महुआ । महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। रविवार की अहले सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर छठ पूजा विधिवत संपन्न की। शहर के विभिन्न घाट और तालाब पर छठ की छठा दिखी। बताते चलें कि महुआ के कालीघाट, समसपुरा पंचायत के कुशहर घाट, छतवारा घाट, मांगराही गौसपुर चकमाजाहिद सहित विभिन्न पंचायतों में बने घाटों पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अपने श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस दौरान महुआ पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अनुमंडल अधिकारी संदीप कुमार थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, वीडियो शिवांगी कुमारी, अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन पर्यवेक्षक सुनील कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक परशुराम सिंह सहित समस्त अधिकारियों ने व्रत को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया। लोकआस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। छठ का अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। व्रतियों ने स्नान कर सूर्य देवता को पहला अर्घ्य | दिया। बुधवार की शाम छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। व्रतियों ने खरना का प्रसाद बनाकर छठी माता की पूजा-अर्चना की और अपने सगे संबंधियों के बीच प्रसाद वितरण भी किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया। घरों में छठी मइया के गीत गूंजायमान रहे। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ह्यपारणह्न किया। शहर के विभिन्न घाटों, तालाबों और अपने घर की छत पर व्रतियों ने उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!