Breaking News

अज्ञात वाहन ने ठोकर युवक की मौत


वैशाली: 
लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग के बाईपास रोड में बुधवार की देर शाम एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे आननफानन में सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच पहुंचते हीं उसका देहांत हो गया। मृतक लालगंज नगर क्षेत्र के बेदौली का लगन सिंह का लड़का वीरेंद्र कुमार है। जो पालदारी का काम कर अपने परिवार का भरणपोषण किया करता था। घटना की जानकारी मिलते हीं पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन कुमार,रविन्द्र राय,उमेश कुमार सिंह समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। मृतक की शादी वैशाली के दुमदुमा में रेणु देवी के साथ हुई थी। मृतक को तीन बेटी प्रीतिकुमारी,लाडली,रौशनी और एक लड़का आकाश कुमार है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!