Breaking News

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़


वैशाली:
लालगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर मोटा लुक घटारो डीह पंचायत के मधुरापुर कुशदे गांव में 11 अक्टूबर से शुरू हुए श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सातवा दिन है। दूधिया जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस अनुष्ठान में अयोध्या की कथावाचिका आराधना शास्त्री और अयोध्या की रामलीला मंडली द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र का चित्रण किया जा रहा है। जिससे कुशदे चैनपुर गांव एव आसपास के इलाके के लोग भक्ति की गंगा में आस्था के साथ डुबकी लगा रहे है। यज्ञ में अयोध्या से रामलीला एवं मथुरा से रासलीला मंडली आयी है जिनके द्वारा रामलीला और रासलीला का आयोजन भी हो रहा है। जो आकर्षण का केन्द्र बना है। इसे देखने के लिए दूर दराज से भी लोग जुट रहे हैं। दरअसल यज्ञ का आयोजन आदित्य नारायण उर्फ दूधिया बाबा के सानिध्य में हो रहा है। वही 

प्रतिदिन भंडारा भी चल रहा है। खास कर सुबह में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वाले महिलाओं की काफी भीड़ रहती है। मीना बाजार,मिठाई की दुकानें और मनोरंजन के लिए आई कई प्रकार के झूले भी बच्चों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इस यज्ञ के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह चंदन कुमार ,सन्नी कुमार,संजय कुमार सिंह, माधो सिंह,अशोक सिंह, नुनू सिंह,अजय सिंह प्रमोद सिंह गुलशन कुमार,रत्नेश कुमार अजय पंडित समेत कई लोग यज्ञ में बढ़चढ़ कर डटे हुए हैं। वही 19 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!