निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023
वैशाली: भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, वैशाली श्री यशपाल मीणा द्वारा आज सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गयी। बैठक में बताया गया कि आज दिनांक 09.11. 2022 को निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है, प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् दिनांक- 09.11.2022 से दिनांक- 08.12.2022 तक दावा/आपत्ति किया जा सकता है। दावा आपत्ति निम्नांकित प्रपत्र में किये जा सकते है :
प्रपत्र 6 नए निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए
प्रपत्र 6क अप्रवासी भारतीयों के पंजीकरण हेतु प्रपत्र 7 निर्वाचक सूची से नाम विलोपित करने हेतु
प्रपत्र 8 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर या उसके बाहर निवास स्थान स्थानांतरण, मौजूदा निर्वाचक सूची में प्रविष्टियों के सुधार, रिप्लेसमेंट ईपिक हेतु और PwD निर्वाचक के रूप में चिन्हित करने के लिए।
आवेदन यथासंभव ऑनलाइन किये जाये। ऑनलाइन आवेदन हेतु नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (nvsp.in) या Voterportal.com, PwD app (PwD निर्वाचक के लिए) वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App) का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ऑफलाइन आवेदन को BLO/AERO/ERO के कार्यालय में दिये जा सकते हैं।
दिनांक- 12.11.2022 (शनिवार), 13.11.2022 (रविवार), 03.12.2022 (शनिवार) एवं 04.12.2022 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित है। उक्त तिथियों को सभी बी० एल०ओ० अपने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचकों से आवेदन प्राप्त करेंगे।
निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए अब 04 अर्हता तिथियाँ यया 01 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर भी होंगी। ऐसे योग्य नागरिक जो 01 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी होने की अर्हता पूरी कर रहे हों तथा ऐसे जो 01 जनवरी 2023 के पश्चात् परंतु 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो, वे सभी वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण दावा/ आपत्ति अवधि के दौरान ही अग्रिम रूप से प्रपत्र-6 में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार वर्त्तमान में 01 जनवरी 2023 की अर्हता वाले दावा आपत्ति का निष्पादन कर निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2023 को किया जायेगा। शेष आवेदक जिस तिथि को 18 वर्ष की पात्रता पूर्ण करेंगे तब निर्वाचक सूची में आयेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अपना मतदान केन्द्रवार बी०एल०ए० नियुक्त करने हेतु यथा नागरिकों के बीच पुनरीक्षण की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने हेतु भी अनुरोध किया गया।
उक्त बैठक में जिला के विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी, वैशाली उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!