Breaking News

जरासंध की 5225वीं जयंती में शामिल हो विधायक ने की पूजा अर्चना


जरासंध के शासनकाल में मगध ने की अद्भुत तरक्की- सुदय

कहा, गौरवमयी एवं सराहनीय था जरासंध महाराज की जीवनी 

जहानाबाद। अखिल भारतीय जरासंध पूजा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को पाठक टोली में प्रथम मगध सम्राट जरासंध की 5225वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने सर्वप्रथम जरासंध भगवान की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता अनिल कुमार वर्मा ने किया। विधायक श्री यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मगध सम्राट जरासंध को देश का चक्रवर्ती सम्राट के रूप में जाना जाता है। 


उन्होंने देश के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महाबली, महादानी चक्रवर्ती सर्वाेत्तम स्वास्थ्य एवं एकता का प्रतीक जरासंध उपरिचर के पौत्र व सम्राट बृहद्रथ के पुत्र थे। ऐतिहासिक पन्नों से पता चलता है जरासंध महाराज की जीवनी बड़ा ही गौरवमयी एवं शानदार एवं सराहनीय रही है। इनके पिता महाराज वृहद्रथ मगध के प्रथम शासक के रूप में जाने जाते हैं। जरासंध के शासनकाल में मगध ने अद्भुत तरक्की की। मगध देश के समृद्ध राज्यों में से एक था। श्री यादव ने कहा कि जरासंध भगवान शिव के बड़े भक्त थे। उनकी गाथाओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर कई लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अनिल चंद्रवंशी विनोद चन्द्रवंशी, लक्ष्मण चन्द्रवंशी, रमेश चन्द्रवंशी, रंजीत यादव, अरमान मल्लिक, कामिल मल्लिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!