Breaking News

150 लीटर देसी शराब कांड के फरार आरोपित तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


वैशाली:
राघोपुर जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र केराघोपुर पश्चिमी पंचायत से 150 लीटर देसी शराब कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जुड़ावनपुर थाना के पू अनि संदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की 150 लीटर देसी शराब कांड का आरोपित राघोपुर पश्चिमी पंचायत निवासी अशोक सिंह पिता रामवृक्ष सिंहअपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत में अशोक सिंह के घर पर छापामारी की। छापामारी की भनक लगते हैं अशोक सिंह भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड -कर गिरफ्तार कर लिया। और पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओरपुलिस ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पू अनिसंदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की राघोपुर पश्चिमी निवासी सुकेश्वर रायजो काफी दिनों से फरार चल रहा था। वह अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राघोपुर पश्चिमी गांव में छापामारी कर सुकेश्वर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दूसरी ओर राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर गामा गांव से पुलिस ने शराब कांड का फरारआरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राघोपुर थाना के एसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नगर गामा निवासी मंटू राय पिता चतुर राय विगत 2 माह से फरार चल रहा था | जिसकी तलाशपुलिस काफी सरगर्मी से कर रही थी। वह घर पर मौजूद है। पुलिस ने सूचना मिलते ही नगर गामा गांव में मंटू राय के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तथा पूछताछ के लिए राघोपुर थाना लाया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!