अरुण कुमार राय को जदयू के महनार प्रखंड का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया घोषित
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार - महनार प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत निवासी अरुण कुमार राय को जदयू के महनार प्रखंड का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।इस संबंध में बताया गया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक महनार नगर स्थित रामपुकार सिंह स्मारक भवन में आयोजित की गई।जिसमें प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरेंद्र पासवान एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र राम,जिला पर्यवेक्षक गणेश राय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अरुण कुमार राय को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।इस बैठक में विशेष रुप से उपस्थित जदयू के प्रदेश सचिव एवं सीतामढ़ी जिला प्रभारी श्याम कुमार राय को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।अरुण कुमार राय के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जदयू के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि अरुण कुमार राय एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं।उनके नेतृत्व में महनार में संगठन का विस्तार तेजी से होगा साथ ही संगठन की पहुंच भी और व्यापक बनेगी।
इस बैठक में ओम प्रकाश राय,इंद्रजीत राय,मिथिलेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला,भोला सिंह कुशवाहा,बिरजू सिंह,गायत्री देवी,राजकुमार चौधरी,महाराज साह,राकेश सिंह,कुलदीप साह,नागेश्वर चौधरी,राम इकबाल ठाकुर,संतोष कुमार झा,नीलम देवी,अन्नी कुमार सिंह,कृष्णा पासवान,टुनटुन पासवान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!