Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोजपा प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी


रोहतास नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) नगर परिषद नोखा में रवि कंपलेक्स में लोजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष  रामजी पासवान की अध्यक्षता में की गई ।बैठक में नोखा प्रखंड में बिजली, थाना, प्रखंड मुख्यालय, नगर परिषद सहित अन्य जगहों पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 18 नवंबर को लोजपा प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी। जिसको लेकर के बैठक में समीक्षा की गई। इसमें शुक्रवार को धारना  में सफल बनाने के लिए बैठक में कई बातों पर चर्चा किया गया। इस बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदेश सचिव रविशंकर सिह, जनेश्वर पासवान, अजय चन्द्रवँशी, रोहतास और कैमूर के प्रभारी पार्टी के प्रदेश महासचिव चुन चुन पासवन, उमा पासवान, सुदामा पासवान, स्वामीनाथ पासवान, पुरुषोत्तम तिवारी, रोहित तिवारी, दुखी पासवान, अयोध्या, सफीक अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!