विहिप-बजरंग दल ने हितचिंतक अभियान का किया गया शुभारंभ
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार-विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल द्वारा द्वारा हित चिंतक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें हजारों हित चिंतिक जोड़े जाएंगे। अभियान का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री उत्तर बिहार नागेंद्रजी की उपस्थिति में हुई।उन्होंने बताया कि हित चिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए छह नवंबर से 20 नवंबर तक समाज के हर जाति वर्ग से संपर्क कर उन्हें हिंदू समाज व राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ेंगे।उन्होंने बताया कि अभियान में सभी वर्गों को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क भी चलाया जाएगा।जिसके अंतर्गत डॉक्टरों, वकील,खिलाड़ियों, गायको इंजीनियरों, चार्टेड अकाउंट, सहित सम्मानित लोगों को भी जोड़ा जाएगा।बजरंगदल के जिला संयोजक विवेक सिंह ने बताया कि वैशाली जिले से 20 हजार हिन्दुओं को जोड़ने का लक्ष्य है। जिसमें महनार अनुमंडल क्षेत्र से पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया कि हित चिंतक अभियान का उद्देश्य विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना हैं।सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गोवंश की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, मठ मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य हैं। बताया गया कि वैशाली जिले में जिला मंत्री प्रकाश पांडे के नेतृत्व में यह अभियान चलेगा।इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक विवेक सिंह, जिला अखाड़ा प्रमुख गोविंद सिंह, महनार नगर मंत्री कृष्ण राय आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!