Breaking News

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू


रोहतास नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट 

 नोखा (रोहतास ) बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। इसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।  इस मौके पर नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्कूली बच्चों ने गीत, संगीत ,रिकॉर्डिंग डांस पेश किया है। सभी बच्चों को पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिह,  भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, चुनचुन पासवान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उमेश कुमार पटेल, अभिषेक कुमार सिन्हा ,बबलू कुमार गोस्वामी, गौतम कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार ,सरिता कुमारी, अनुराग कुमार, पूजा केसरी, लाल जी  सहित कई लोग मौजूद रहे। ऑक्शन कन्वेंट स्कूल के प्रांगण में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया बच्चो ने चाचा नेहरू को याद किया। इसकी जानकारी निर्देशक दमोदर तिवारी, देते  हुए बताया कि बच्चों का आकर्षक कार्यक्रम पेश  किया। मौके पर प्राचार्य दिवाकर पांडे, मीना कुमारी,  शिल्पा कुमारी, राजकमारी, अंकित सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे, जेएमडी विद्यालय में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सफल छात्रों को और बाल दिवस पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम पेश करने पर  सभी सफल छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया। किड्स गार्डन के बच्चों को विद्यालय द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर अजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!