Breaking News

शिक्षक की पिटाई से एक छात्रा का हाथ टूटा

वैशाली: लालगंज प्रखंड  क्षेत्र के स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय अतुल्लाहपुर में शिक्षक की पिटाई से एक छात्रा का हाथ टूट गया। जिसके बाद ग्रामीण विद्यालय में जुट गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तबादला कर दिए जाने को मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते हीं लालगंज बीईओ परशुराम सिंह विद्यालय पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुट गए।

    जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के लालगंज प्रखण्ड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय अतुल्लाहपुर, हिंदी में पठन पाठन के दौरान पांचवा कक्षा में शिक्षक अनिल कुमार अतुल्लाहपुर निवासी अजय सिंह की दस वर्षीय लड़की नंदनी कुमार का हाथ मरोड़ दिए। जिससे छात्रा का हाथ टूट गया। वहीं सातवें कक्षा में पढ़ रहे देवेन्द्र चौधरी का बारह वर्षीय लड़का अंकुश कुमार को प्रभारी प्रधानाध्य

 मो मिसवाउद्दीन ने छड़ी से पिट दिया।जिससे उसके पीठ पर जख्म के दाग उग आए। घटना जानकारी मिलते हीं पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, मुरारी कुमार सिंह, आनंद वर्मा,विनोद सिंह ,रविकांत,विजय कुशवाहा समेत काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना की जानकारी मिलते हीं बीईओ परशुराम सिंह,शिक्षक अरुण कुमार और रवि कुमार पहुंचे और पुरे मामले की जांचपड़ताल किए। ग्रामीणों की मांग पर बीईओ ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!