सेमरी, सहीनाव, जमसोना पंचायतों में कृषि चौपाल का हुआ आयोजन
चारा के अभाव में पशुओं की घट रही है संख्या:- तकनिकि सहायक
दावथ (रोहतास) प्रखंड के सेमरी, जमसोना, सहीनाव पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन हुआ।जिसमें नूक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से पराली प्रबंधन की जानकारी कलाकारों ने दिया। जल संरक्षण व हरियाली बनाए रखने की जानकारी भी दी.कलाकारों ने बताया कि पराली किसी भी परिस्थिति में न जलाऐं।पराली का उपयोग पशु चारा,जैविक खाद व मशरुम लगाने में करें।.पराली जलाने से हमारे खेतों में मित्र कीट भी जल जाते हैं।यह वही मित्र कीट होते हैं, जो हमारे फसलों के लिए वायुमंडल से 78 फिसदी नेत्रजन अवशोसित कर पौधों के जड़ों को देते हैं।जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है,और किसानों को अधिक उपज प्राप्त होता है।वहीं जल संरक्षण करने के प्रति भी अपने कला के माध्यम से जागरुक किया।वहीं प्रखंड कृषि तकनिकि सहायक आशुतोष कुमार सिंह ने किसानों से कहा कि पराली जलाने के बाद पशुचारा का अभाव हो जाता है।जिसके कारण पशुओं की संख्या घटती जा रही है।पशुपालक चारा के अभाव में कम संख्या में पशु रख रहे हैं.जबकि कृषि के साथ पशुपालन जरुरी है।गांवों मे दुग्ध की कमी होती जा रही है।कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक है।मशरुम उत्पादन की जानकारी भी किसानों को तकनिकि सहायक ने दी। मौके पर मुखिया पति उमेश कुशवाहा,सरपंच संदेश पांडेय कृषि विभाग से विशाल कुमार,संदीप कुमार,ओम प्रकाश सिंह, गोबिंदा कुमार,एजाजुल हक व संजय कुमार सिंह,वार्ड सदस्य हिरालाल सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!