Breaking News

किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी


रोहतास नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय पर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक रामरतन प्रसाद द्वारा मधुवा कीट प्रबंधन पराली प्रबंधन यंत्रीकरण किसानों को पराली प्रबंधन और मिट्टी जांच कराने के बाद उर्वरक के छिड़काव करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया और संचालन राजू कुमार सिह ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धनंजय चौधरी, उप प्रमुख कैलाश पासवान, वीडियो देवेंद्र पासवान, डीपीआरओ सुनील कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, आलोक आनंद ,अखिलेश्वर पांडे ने किया। कार्यक्रम में किसानों को कई तरह के प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर किसान सलाहकार महेंद्र कुमार , संजय कुमार, कृषि समन्वयक अशोक कुमार, राजू कुमार, सौरभ कुमार, तकनीकी सहायक श्रीकांत कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार ,राम सुरेश सिंह, सहित कई किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!