Breaking News

अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा छेड़खानी करने का मामला आया सामने


वैशाली
जिले के सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से सुरक्षा गार्ड फरार चल रहा है। मामला सदर अस्पताल से जुड़ा है जहां करीब 16 दिन से भर्ती महिला मरीज के साथ एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी किया। जानकारी के अनुसार नगर थाना अंतर्गत रामभद्र की एक महिला 1 नवंबर को सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसे सुरक्षा गार्ड द्वारा दूसरे तल्ले पर बंद कमरे में छेड़छाड़ का आरोप महिला के द्वारा लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में महिला ने बताया कि गार्ड द्वारा सभी जगह शिकायत करने का प्रलोभन दिया गया। और मेरे साथ 2 दिन दूसरे तल्ले पर बंद कमरे में छेड़छाड़ किया गया। उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत गार्ड सुपरवाइजर को किया तो पिछले कई दिनों से गार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।मालूम हो कि बीते सितंबर माह में सदर अस्पताल में हत्या के आरोपित कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया मनाते पकड़े गए थे। जिसमें सुरक्षा सुपरवाइजर के ऊपर मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाकर उसने हटाया गया था। लगातार सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी द्वारा यह लापरवाही का मामला सामने आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!