शिक्षा विभाग की ओर से तरंग प्रतियोगिता 2022 का हुआ आयोजन
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग - सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में शिक्षा विभाग की ओर से तरंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार एवं जिला से आए प्रतिनिधि सुरेश कुमार सुमन और विजय कुमार ने ने फीता काटकर किया।इस प्रतियोगिता में 12,14 एवं 17 आयु वर्ग के लिए अलग-अलग बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिनमें 60,100,300 और 800 मीटर दौड़ के अलावे बॉल थ्रो,कबड्डी,ऊंची कूद,लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बताया गया कि बालक वर्ग में अंडर 14 वर्ग में 60 मीटर के दौर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर के रवि कुमार,100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय ममसई के राजकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में अंडर 12 में 60 मीटर दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर की सुजैदा खातून,ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर 14 में 100 मीटर दौड़ में मौसम कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर,300 मीटर दौड़ में निशा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय गनियारी,800 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहजादी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-17 के 800 मीटर दौड़ में मीता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर खैरी एवं 100 मीटर दौड़ में रानी कुमारी गांधी उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बॉल थ्रो में प्रथम स्थान अंकिता कुमारी मध्य विद्यालय चकेयाज,ऊँची कूद में प्रथम स्थान अरविंद कुमार,मनोकामना पटेल ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रूपा कुमारी,द्वितीय स्थान पूनम कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलतानपुर ने प्राप्त किया।
अंडर 17 में ऊंची कूद में नेहा आफरीन प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय सहदेई बुज़ुर्ग ने कबड्डी में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर कुम्हर कोल की टीम ने पाया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में अनिल कुमार सिंह,वशिष्ठ कुमार,राम भरोस ठाकुर,विश्वनाथ प्रसाद सिंह,नंदन कुमार चंदन,संदीप प्रकाश शामिल रहे।इस दौरान जिला खेल प्रतिनिधि सुरेश कुमार सुमन,विजय कुमार के अलावे सुधीर कुमार गुप्ता,दीपक कुमार,प्रियंका कुमारी,रूबी कुमारी,वीर चंद्र राय,शशि कुमार,राम प्रताप राय,मो0 इकबाल,नवीन कुमार सिंह,प्रमोद कुमार,संतोष कुमार सिंह,सुभाष चंद्र राय,विशेष शिक्षा साधनसेवी शशी कुमार आदि सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!