विहार प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार विधायक मंत्री ने दी बधाई
अरवल जिला ब्यूरो वीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
वंशी (अरवल )सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुआ पंचायत के युवा मुखिया मनोज कुमार को विहार प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक विधान परिषद सदस्य विहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ ही साथ जिला एवं प्रखंड के मुखिया ने बधाई दी है.बताते चलें कि पटना के दरोगा राय पथ में विहार प्रदेश मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई. जिसमे प्रदेश की जिम्मेवारी अरवल जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन एवं मनोज कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. स्थानीय विधायक बागी कुमार वर्मा ने कहा कि युवा नेता मनोज कुमार काफी पुराने राजद के कार्यकर्ता है .इनको प्रदेश के नेतृत्व करने का मौका मिला है. ये जुझारू नेता है .इनको विहार प्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के मुखिया को समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. वही विधान परिषद सदस्य रिंकू यादव अरवल जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन राजद नेता मंटू मल्होत्रा समेत अन्य लोगों ने विहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार को बनाए जाने पर बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!