Breaking News

पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल व वस्त्र।


पीरो (भोजपुर)
अनुमंडल क्षेत्र के प्रसिद्ध बहरी महादेव मंदिर के प्रांगण में गरीब व असहायों के बीच पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद ने कंबल व वस्त्र का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान लक्ष्मी नारायण की शांति पाठ आरती पूजन एवं हवन के साथ किया गया। नागेंद्र झा महिला कॉलेज बिक्रमगंज के प्राचार्य डाॅ० अमरेंद्र मिश्रा ने कहा कि असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की शाहाबाद पुरोहित सेवा संघ के सदस्यों ने गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल व वस्त्र बांटे। कंबल वितरण के दौरान संघ जगदीश नारायण दुबे ने ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना संघ की नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने यह निश्चय किया कि जितना हो सके असहायों जो मदद करेंगे 

 कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। साथ ही स्वस्थ दिनचर्या से स्वस्थ सामाजिक संरचना पर भी बल दिया गया। 

मौके पर गौरीशंकर ओझा, उमाशंकर तिवारी, गुरु प्रसाद मिश्रा विनोद कुमार मिश्रा, श्री नाथ तिवारी ,गोपाल तिवारी,,रामाकांत तिवारी, रघुवंश तिवारी, विनोद कुमार पांडेय,मयंक तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, रिंकू दुबे ,पवन पांडेय, दिनेश पांडेय,विशाल तिवारी, मिथिलेश दुबे ,अरुण पांडेय,अशोक कुमार तिवारी, नारायण उपाध्याय, राजू पाठक ,चारों धाम मिश्रा, सुशील तिवारी, मनोज पांडेय शिवपाल सिद्धेश्वर नाथ उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!