भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर श्रधांजलि अर्पित कर उनके कार्यों पर डालाा गया प्रकाश
रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट
नोखा (रोहतास)नगर परिषद स्थित भाजपा के महामंत्री मुकेश सिंह के आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई । भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना व देखा गया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत देश वासियों को संबोधन किया। संबोधन कार्यक्रम के जरिए क्रिसमस और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी जयंती पर और तस्वीर पर फूलों की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि बाकी देशों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में आप लोगों को मास्क पहनना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए। पीएम ने कहा कि यूएन ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की तारीफ की। गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। संकल्प शक्ति मजबूत हो तो हर चुनौती आसान होती है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया में एक विशेष स्थान बनाया है। भारत रत्न देश के पूर्व पीएम अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल जी की कार्यकाल को विस्तार रूप से कार्यकर्ताओं को बताया।जिसमे भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग सिंह,मुकेश सिंह,जितेंद्र कसेरा,धनजी कसेरा,विकास कुमार भोली,संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार चौहान, ललित राय, कामेश्वर पासवान, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर प्रसाद ,सहित भाजपा के कई लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!