Breaking News

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं आत्मनिर्भरता हेतु मशरूम की खेती करने हेतु प्रशिक्षण


बिदुपुर
। वैशाली समाज कल्याण संस्थान बिदुपुर बाजार द्वारा संस्थान के प्रांगण में मशरूम की खेती करने एवं उसके फायदे को बतलाया गया। बिदुपुर प्रखंड स्थित कई पंचायतों के महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर अपने घरों में रोस्टर मशरूम की खेती करने के तरीका से अवगत हुए। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम की खेती कैसे करें कब करें इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मशरूम की खेती करने के तरीकों के बारे में प्रयोग कर महिलाओं को जानकारी दी गई। भूसा को पानी में भीग आने के बाद भूसा तैयार करना पॉलिथीन की उपलब्धता टॉनिक एवं कीटनाशक दवा का प्रयोग पॉलिथीन में उचित मात्रा में घुसे और मशरूम को कैसे बांधा जाए उसके तौर तरीका इत्यादि के बारे में प्रयोग कर जानकारी दी गई।

यह संस्थान की ओर से प्रशिक्षक के रूप मे शत्रुघ्न चौहान, प्रियम एवं रूपल ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान संस्था के कार्यकारी निदेशक आंचल सिंह फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रिंसीका राज, जितेश कुमार, अमृता कुमारी, सुमन कुमारी, संस्था के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्योत्स्ना कुमारी, बॉबी देवी खुशबू कुमारी रुनझुन देवी मुन्नी देवी इत्यादि ने भाग लिया।

संस्था के सीईओ कौशल किशोर निकलने सभी प्रतिभागियों एव प्रशिक्षकों का कार्यक्रम में भागीदारी हेतु धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!