Breaking News

शाहाबाद पुरोहित सेवा संघ की हुई बैठक


दावथ (रोहतास)
दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में शाहाबाद पुरोहित सेवा संघ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने किया। जबकि संचालन अरुण पांडेय ने किया। सर्वप्रथम श्री राम जानकी मंदिर में शांति पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद भगवान की भव्य आरती का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वस्त्र और अन्न का वितरण करता है। इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि बहरी महादेव मंदिर पिरो के प्रांगण में  30 दिसंबर को कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर  गौरीशंकर ओझा, अजीत कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, शिवदयाल सिद्धेश्वर उपाध्याय, राधेश्याम पांडेय,कमलेश तिवारी, अंजनी कुमार पाठक ,मिथिलेश दुबे ,जनार्दन तिवारी, पांडेय,विनोद पांडेय, जितेंद्र द्विवेदी, चंदेश्वर दुबे ,अशोक कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी चारों धाम मिश्रा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!