Breaking News

कुमारी धर्मशीला मुख्य पार्षद व सरिता कुमारी उप मुख्य पार्षद बनीं


नगर पंचायत जन्दाहा में पहली बार दोनों पदों पर महिलाओं का कब्जा 

14 वार्डों में भी जबरदस्त मुकाबले में जीते वार्ड पार्षद 

हाजीपुर(वैशाली)जिले के नगर पंचायत जन्दाहा में पहली बार "गोतनी" ने किया कब्जा।मुख्य पार्षद पद पर कुमारी धर्मशीला व उप मुख्य पार्षद पद पर सरिता कुमारी ने जीत हासिल की।मुख्य पार्षद पद पर कुमारी धर्मशीला ने 3192 वोट हासिल किए।जबकि इनको जबरदस्त टक्कर देते हुए इनके धुर विरोधी उम्मीदवार डौली ने 2621 वोट हासिल किए।वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर सरिता कुमारी ने 4679 वोट हासिल किए।जबकि इसी पद पर चिंतु रानी ने जबरदस्त टक्कर देते हुए 1672 वोट हासिल किए।वहीं मुख्य पार्षद पर मीता कुमारी 1959 वोट लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर शोभा कुमारी 1525 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।इसके साथ नगर पंचायत जन्दाहा में पहली बार हुए चुनाव में यहां की जनता ने जबरदस्त जनमत देकर पहली बार अरनियां पंचायत के ही पूर्व मुखिया रहे राजद नेता दिलीप राय की पत्नी कुमारी धर्मशीला को मुख्य पार्षद पद पर पहली बार में ही जबरदस्त वोटों से जीत दिलाई।कुमारी धर्मशीला इससे पूर्व अरनियां की मुखिया रह चुकी हैं और जनता की सेवा कर लोगों के दिलों पर राज कर चुकी है।जिसके नतीजे में अरनियां और जन्दाहा पंचायत को मिलाकर बनाए गए नगर पंचायत की जनता ने एक बार फिर नगर पंचायत की बागडोर कुमारी धर्मशीला को सौंप दिया है।इनकी जीत से जनता में खुशी की लहर है।जीत की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में पटाखे फूटे,मिठाईयां बंटी।वहीं जीत की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।जबकि कुमारी धर्मशीला ने जीत का सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद हाजीपुर से लौटकर बैंड बाजा के साथ जीत का जश्न मनाया और पूरे क्षेत्र में जुलूस निकाला।वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली सरिता कुमारी भी इससे पूर्व में जन्दाहा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर सेवा कर सभी जनता को अपना बना चुकी हैं।जिसके कारण ही पहली बार में ही नगर पंचायत की जनता ने इन्हें उप मुख्य पार्षद पद पर सबसे अधिक वोट 4679 देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराया।यह युवा समाजसेवी विजय कुमार राय की पत्नी हैं।मजे की बात है कि दोनों पद पर जीत दर्ज करने वाली उम्मीदवार एक दूसरे की गोतनी हैं।राजद नेता व अरनियां पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप राय व विजय कुमार राय दोनों भाई हैं तथा ये दोनों प्रसिद्ध भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय राम सागर राय के पोता हैं और जीतने वाली दोनों बहू हैं।सीधे तौर पर यूं कहें तो दोनों पद पर एक ही घर की दो बहू ने कब्जा कर लिया है।इन दोनों की जीत से महनार विधानसभा के पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को जोर का झटका धीरे से लगा है।क्योंकि इनके काफी करीबी मित्र अरनियां के पूर्व मुखिया विकास कुमार के भाई की पत्नी डौली को मुख्य पार्षद पद पर कुमारी धर्मशीला ने जबरदस्त तौर पर परास्त कर दिया।जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर भी कुशवाहा के करीबी उम्मीदवार की हार हुई है।वहीं नगर पंचायत जन्दाहा के कुल 14 वार्ड पार्षद पद पर जीतने वाले की सूची इस प्रकार है।जिनमें 

वार्ड 1 से अनिल कुमार दास

वार्ड 2 से राम विवेक झा

वार्ड 3 से फुल कुमारी देवी

वार्ड 4 से विनोद कुमार चौधरी

वार्ड 5 से मदीना खातून

वार्ड 6 से बबीता देवी

वार्ड 7 से दिलीप महतो

वार्ड 8 से विमला देवी

वार्ड 9 से अमृता देवी

वार्ड 10 से दीपक कुशवाहा

वार्ड 11 से संतोष कुमार

वार्ड 12 से पूजा कुमारी

वार्ड 13 से मोहम्मद नूर आलम

वार्ड 14 से टिंकल देवी 

वार्ड पार्षद पद से चुनाव जीत गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!