विभिन्न मामलों दो नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर लगातार चलाए जा रहे छापेमारी क्रम में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ पुलिस के द्वारा दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें की एक की गिरफ्तारी महुआ थाना के शाहपुर चकुमर गांव से हुई तो वही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी महुआ थाना के समसपुरा गांव से हुई। दोनों नामजद अभियुक्तों के ऊपर अलग-अलग कांड संख्या में केस दर्ज थे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपियों को कड़ी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताते चलें कि इन दिनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए महुआ पुलिस दिन प्रतिदिन छापेमारी अभियान चला रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!