भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक में इकाइयों को सशक्त बनाने की चर्चा हुई व्यापक
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार - महनार के करनौती में आयोजित भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक में इकाइयों को सशक्त बनाने,बूथ इकाई को सक्रिय करने एवं पन्ना प्रमुख आदि को लेकर व्यापक चर्चा की गई।महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सह महनार प्रखंड उपाध्यक्ष कल्याणी देवी के आवास पर आयोजित भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ।बैठक में मंडल समिति गठित करने,मोर्चा व प्रकोष्ठ गठित करने,शक्ति केंद्र व मंडल की बैठक महीने में एक बार करने,कार्यालय के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी डाटा सहित उपलब्ध कराने,संगठन में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, शक्ति केंद्र गठित करने,मंडल को स्वाबलंबी बनाने, सामाजिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से बूथ समिति गठित करने,बूथ की बैठक महीने में एक बार करने,महीने में एक बार मन की बात सुनने,हर बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनवाने,पन्ना प्रमुख के कार्यो आदि सहित अन्य विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक लखिन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता उनकी धोखाधड़ी का जवाब 2024 के चुनाव में देने का मन बना चुकी है उन्होंने पन्ना प्रमुख की भूमिका को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब हम भूत जीतेंगे तभी आगे बढ़ेंगे उन्होंने बिहार की सरकार को निगम में बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया विधायक संजय कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए मतदान केंद्र की मजबूती पर चर्चा की साथ ही उन्होंने भी पन्ना प्रमुख की अहमियत बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील किया।जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को इकाई से लेकर बूथ तक मजबूत बनाना है और पूरे समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए बिहार की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा0 प्रेम सिंह कुशवाहा ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता ने किया।बैठक में लालगंज विधायक संजय सिंह,पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान,प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा,जिला प्रभारी सुबोध पासवान,पूर्व विधायक सतीश यादव, जिला महामंत्री डॉ ज्योति, अविनाश चौधरी, शिवचन्द्र राम,भाजपा नेता सह सेवानिवृत डीएसपी बीके सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन दास,प्रखंड अध्यक्ष महनार भूपेंद्र सिंह,नवनिर्वाचित हाजीपुर सभापति सह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता कुमारी,महनार प्रखण्ड महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्याणी देवी,बच्ची मिश्रा,मंजू जायसवाल,बबिता सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!