प्रेमिका की हत्या कर शव को गयाब मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वैशाली: लालगंज करताहां थाना क्षेत्र के घटारो मध्य पंचायत के घटारो ग़ांव में एक प्रेमी और उसके परिजनों द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को गयाब कर देने की आशंका मामले में मुख्य आरोपी मृतका के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार 09 सितंबर 2022 को प्रेमी द्वारा जबरदस्ती थाना क्षेत्र के करताहा ग़ांव के मुकेश पटेल की 21वर्षीय बेटी काजल कुमारी को थाना क्षेत्र के स्वर्गीय रामसागर पासवन का लड़का अनिल पासवान और उसका भाई सागर पासवन द्वारा अपने अपाची बाइक पर बैठाकर साथ भगा ले जाने का मामला मृतका के पिता ने करताहां थाना में बीते 12 सितंबर को दर्ज कराया था। जिसके आधार पर करताहां थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दल बल के सांथ लड़की काजल को बरामद कर 14 सितंबर को हाजीपुर न्यायालय में पेशी के बाद लड़की द्वारा प्रेमी पक्ष के फेबर में दिए ब्यान के आधार पर पुलस ने प्रेमी के परिजन को लड़की को सौप दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद लड़की के परिजन द्वारा बच्ची की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्रेमी पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता मुकेश पटेल ने आरोप लगाया कि वे हरियाणा गए हुए थे। वहां से 25 नवंबर को घर आया था तब बड़ा लड़का राहुल कुमार ने बताया की काजल कुमारी की हत्या कर शव को प्रेमी पक्ष द्वारा गायब कर दिया है। जब इसकी खोजबीन करना शुरू किया तो मेरी बच्ची का कोई अता पता नही चल पाया है। काफी खोजबींन के बाद पता चला कि 28/29 नवंबर को आरोपित प्रेमी के घर पर शादी समारोह था। शादी समारोह में सभी थे लेकिन काजल का कोई पता नही था और न ही शादी समारोह में हुए वीडियोग्राफी में कही भी काजल का वीडियो या फोटो है। जब आसपास के स्थानीय लोग से परिजन आरोपित से इसकी जानकारी लेना चाहे तभी से परिजन घर बंद करके फरार है। किसी का कोई आता पता नही है।
क्या कहना है थानाध्यक्ष का इस संबंध में करताहा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी अनिल पासवान अपने घर के बगल में छुपा है। सूचना के आधार पर पुलिसबल के साथ मिलकर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान की कार्रवाई चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!