सत्ताईस पी सैंतीस धान की अच्छी उपज होने पर किसानों ने मनाया जश्न
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर तरौरा मैं एक किसान द्वारा पायोनियर कंपनी के सत्ताईस पी सैंतीस धान की अच्छी उपज होने पर ट्रैक्टर पर लादकर फिर उसे सजा कर मांगुराही पैक्स गोदाम पर लाया गया। बताते चलें कि इस दौरान स्थानीय ग्रामीण किसानों में इस कंपनी के द्वारा अच्छी धान की उपज को देखते हुए बेहद प्रसन्नता व्यक्त की गई।
जिला पदाधिकारी नंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कंपनी का उपयोग करने के पश्चात जब आप फसल कटाई के बाद उपज का आकलन करेंगे तो आप अपने आप को लाभान्वित होते पाएंगे। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी चंदन कुमार ने उपस्थित हुए समस्त किसानों को मंगुराही पैक्स गोदाम पर माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा जिसने किया मैदान फतेह सत्ताईस पी सैंतीस का नारा लगाया गया। स्थानीय ग्रामीण किसानों ने भी इस कंपनी की विश्वसनीयता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर किसानों में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार , चंदेश्वर प्रसाद यादव , चंद्रिका प्रसाद यादव , नवल किशोर सिंह , नागेंद्र प्रसाद सिंह , हरि नारायण सिंह , अमोद कुमार , ललन कुमार , सुबोध कुमार सहित समस्त स्थानीय किसानों की उपस्थिति दर्ज रही।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!