Breaking News

हत्या कर शव गायब कर देने के मामले में दूसरे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत


वैशाली:
लालगंज करतहां थाना क्षेत्र के घटारो मध्य पंचायत क्षेत्र के घटारो गांव में प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव गायब कर देने के मामले में करतहां पुलिस ने दूसरे नामजद अभियुक्त स्वर्गीय बिलट पासवान का लड़का सागर पासवान गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। करताहां थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि कांड संख्या 92/2022 दिनांक 7 दिसंबर 2022 को करताहां गांव निवासी मुकेश पटेल तथा गायत्री देवी के द्वारा पुत्री काजल कुमारी के प्रेमी अनिल पासवान एवं उसके साथ कुल 10 लोगों पर काजल कुमारी की हत्या कर शव गायब कर देने के मामले में नामजद मामला दर्ज करवाई थी। जिसके पश्चात इससे पूर्व अनिल पासवान की गिरफ्तारी हो चुका है। तथा दूसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही फरार अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!