नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
वैशाली: महुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में छापेमारी अभियान लगातार जारी है। बताते चलें कि इसी क्रम में महुआ थाना अध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ महुआ के रामपुर राजधारी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उनके नेतृत्व में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को प्रशासनिक अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी की सूचना स्वयं थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 343 , 327 , 337 , 338 , 307 , 333 , 353 , 283 , 504 सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह छापेमारी अभियान चलाई गई थी। जिसमें की हत्या का प्रयास एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित सहित अन्य मामलों में इस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह नामजद अभियुक्त पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था। जिसे कि महुआ थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी को कड़ी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन दिनों अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रशासनिक स्तर से क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!