शराब संबंधित मामले में दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिन प्रतिदिन चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में बिहार मध्य निषेध अधिनियम के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों पर से की गई । अभियुक्तों के गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 342 / 21 में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक महुआ सिंह राय से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापेमारी क्रम में अभियुक्त के साथ 1357 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है। वही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी महुआ सिंह राय गांव से ही कांड संख्या 741 / 22 के दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। जिसमें की पुलिस ने 2000 लीटर विदेशी शराब यहां से भी बरामद की। मिली जानकारी के मुताबिक या दोनों नामजद अभियुक्त महुआ के मुख्य शराब कारोबारी थे। जिसमें की पूर्व में भी ट्रक पर शराब मंगवाने का आरोप दर्ज था।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!