Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


वैशाली
सहदेई बुजुर्ग/महनार - पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती पर महनार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।महनार प्रखंड के विशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी को देश की महान विभूति बताते हुए कहा कि उनकी सोच ने भारत को एक नई दिशा दी है।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त डीएसपी बीके सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता है।उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह,प्रखंड महामंत्री रत्नेश कुमार सिंह,भाजपा नेता सह सेवानिवृत डीएसपी बीके सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता,डॉ प्रेमनाथ सिंह,सौरभ कुमार सिंह,अवधेश सिंह,राजू सिंह,नीलम देवी,गोपाल सिंह,ललन सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!