अटल जी और मालवीय जी का पूरा जीवन देश को समर्पित :- आनन्द कुमार चंद्रवंशी
अरवल जिला ब्यूरो वीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धे अटल बिहारी वाजपेयी जी के 98वीं जयंती एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के 161 वी जयंती पर भाजपा कार्यालय करपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बंकटेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी और मालवीय जी को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की हैं। अटलजी ने कई दूरदर्शी निर्णय लेकर एक मजबूत भारत की नींव रखी और साथ ही देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करके दिखाया। देश हर वर्ष अटलजी के योगदानों का स्मरण कर बड़ी उत्साह से ‘सुशासन दिवस’ मनाता है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल जी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक रहे थे, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी नाम से राजनैतिक पार्टी बनी। 1968 से 1973 तक अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के अध्यक्ष थे। उन्होने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया था।
वही भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीयी जन्म 25 दिसंबर 1861 हुआ था। मदन मोहन मालवीय का जन्म स्थान इलाहाबाद है। इनके पिता का नाम पंडित ब्रजनाथ और माता का नाम मूनादेवी था। महामना के उपाधि से सम्मानित हुए थे। उन्होंने बनारस में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थानपना किए थे। इस मौके पर नंदू शर्मा, अर्जुन चंद्रवंशी, अजय मिस्त्री, गोपाल शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, विनय चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!