Breaking News

विशुन प्रसाद सिंह सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह


वैशावी: सहदेई बुजुर्ग -
सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर बुजुर्ग के प्रांगण में विशुन प्रसाद सिंह सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह 2022 में प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच पठन,पाठन सामग्री का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में प्रखण्ड के 3 प्राथमिक,25 मध्य एवं 12 उच्च माध्यमिक विद्यालय के 335 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग,किताब आदि पाठ्य सामग्री का वितरण पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ,विधायक प्रतिमा कुमारी दास एवं विधान पार्षद सच्चिदानन्द राय ने किया।साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने बाले लोगों एवं समाजसेवियों को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह एवं विधान पार्षद सच्चिदानन्द राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में सहयोग देने का जैसा काम वर्षो से इस ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है वह अतुलनीय है।मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनको पाठ्य पुस्तक आदि से सम्मानित किए जाने के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन का आधार होती है।इसलिए जरूरी है की समाज को शिक्षित करने में हम सभी मिलकर अपनी भूमिका का निर्वहन करें।विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि शिक्षित समाज के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा के बिना शिक्षित समाज की कल्पना नहीं हो सकती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशुन प्रसाद सिंह सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी रणधीर कुमार सिंह ने किया।इस दौरान पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह,विधायक प्रतिमा दास एवं विधान पार्षद सच्चिदानन्द राय के साथ सकेश कुमार सिंह,चंदन यादव,अरविंद सिंह,पहलाद सिंह,रामबाबू सिंह,पारस नाथ सिंह,रवींद्र सिंह,कामख्या सिंह,गौरव वर्णवाल,अरुण विश्वकर्मा,पप्पू सिंह,शेषनाथ सिंह,रणजीत सिंह,मुकेश सिंह,अतुल सिंह,संतोष कुमार सिंह शिक्षक,अभिमन्यु राय एवं कलकत्ता और बिहार के कई उद्योगपति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!