Breaking News

मिर्जानगर कबीर आश्रम के प्रांगन में संत समागम का किया गया आयोजन


वैशाली:
महुआ महुआ प्रखंड क्षेत्र के मिर्जानगर कबीर आश्रम के प्रांगन में संत समागम का आयोजन किया गया। इस संत समागम में सतलोक वासी महंत विन्देश्वर दास साहेब जी के धर्मपत्नी ने अपने उत्तराधिकारी महंत धर्मेन्द्र साहेब को चादर प्रदान किया। इस आयोजन में महंत कोदर कट्टी साहेब (नेपाल), कबीर मठ भदवास सरकार प्रेमचन्द्र साहेब, बाकरपुर कवीर मढ़ चन्देश्वर साहेबजी आदि संत उपस्थित थे। वही इस मौके स्थानीय बालेश्वर राय, अखिलेश राय, दिनेश राय, रविन्द्र राय, अशोक कुठ सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, महेन्द्र राय, राज किशोर राय, विन्दा राय, संजीव व्यास, सुरेश सिहं, महेश्वर सिंह, देवेन्द्र सिंह, जगदीश राय, सुबोध देशराज, राकेश यादव मनोज कुमार, वार्ड संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव,नवीन सम्राट, आमोद कुमार, नरेश कुमार आदि सभी लोगो ने जयकारा लगाते हुए धर्मेन्द्र साहेब जी को साहेब बन्दगी की। इस मौके पर संतो के द्वारा कबीर मठ के के पुन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। भूमि पूजन के बाद सभी संतो और सेवको ने मिर्जानगर मठ के नये महंत धर्मेन्द्र दास साहेब जी को पुनः बधाई देते हुए शुभकामना प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!