Breaking News

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर की 99 जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस मौके पर दमड़ी साह के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के पुरोधा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए आंदोलन को लोगों के बीच बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया और संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश चौहान ने किया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा के नोखा नगर प्रभारी जितेंद्र सिंह मंडल के ,उमाशंकर प्रसाद, ललित राय, काशी गुप्ता, श्रीभगवान पाल, अनिल सिंह, नंदेश्वर कुशवाहा, लालबहादेर कुशवाहा, शिवकुमार सिंह, ददन साह, सतेंद्र ठाकुर, मुन्ना सिंह सहित कई भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!